ताजा खबर
प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||    RCB Vs CSK: जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही बेंगलुरु, ये 3 कंडीशन आरसीबी के फेवर में   ||    सुनील गावस्कर ने बुझी आग में फिर डाला घी, कोहली के अच्छा खेलने का क्रेडिट किसी और को दिया   ||    ‘चार धाम पर रील्स बनाई तो जाएंगे जेल…’ उत्तराखंड में यात्रा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला   ||    शिवहर में कौन मारेगा बाजी? महिला प्रत्याशियों की इकलौती सीट पर रोचक है लड़ाई   ||    टूरिस्ट बस में आग लगी, 8 लोग जिंदा जले, 24 गंभीर घायल; हरियाणा के नूंह में भीषण हादसा   ||    Swati Maliwal Assault Case: ‘अरविंद केजरीवाल को फंसाना है’, स्वाति मालीवाल पर AAP के आरोप, जानें केस...   ||   

गर्मियों में स्किन केयर के लिए अपनाए ये 6 चीजें , त्वचा रहेगी तरोताजा


गर्मियां शुरू हो गयी है और अब आने वाले दिनों में यह गर्मी बढ़ने ही वाली है। हम लोग आमतौर पर गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा रखने का पूरा ध्यान रखते है लेकिन हम भूल जाते है की शरीर के साथ साथ हमारी स्किन को भी केयर की जरुरत होती है। गर्मियों में स्किन पर टैनिंग बहुत जल्दी होती है , सूरज की किरणों से हमारी स्किन बहुत रूखी हो जाती है और साथ साथ बढ़ता प्रदूषण पूरी तरह से स्किन को ख़राब कर देता है। 
 
इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ ऐसी चीजें जिन्हें  आप अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते है। अब इन गर्मियों अपने शरीर के साथ साथ रखें अपनी स्किन को भी तरोताजा। 
 
1. दही %3A
गर्मियों में आमतौर पर दही का सेवन रोज़ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है दही को शरीर पर लगाने से उसको नमी  मिलती है। इसके साथ साथ दही लगाने से आप टैनिंग भी कम कर सकते है। दही आपके शरीर की गंदगी को दूर करने में सहायक होती है। दही में आप बेसन मिलाकर अपने शरीर या चेहरे पर लगा सकते है। 
 
2. खीरा %3A
खीरा आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप खीरे के जूस को निकालकर  उसमे दूध मिलाकर अपने शरीर पर लगा सकते है। इसको  चेहरे पर ख़ास रूप से लगाए। 
 
3. नारियल तेल %3A 
नारियल तेल सर्दियों में शरीर को गर्माहट देता है और गर्मियों में ठंडक। नारियल का तेल को अपने शरीर पर लगाने से आप उसे मुलायम बनाते है। कुछ लोग नारियल का तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी करते है। इस से चेहरे पर चमक बढ़ती है। 
 
4. टमाटर 
गर्मियों में टैनिंग की प्रॉब्लम सबको होती है। ऐसे में एक घरेलु उपाय है जो बहुत तेजी से असर दिखाता है। आपको टमाटर का जूस निकालना  है। उसमे नीम्बू  का रस डालकर उसे  टैनिंग वाली जगह पर लगाए। कुछ देर सूखने के बाद उसे धो ले। आपको अपने आप ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। 
 
5. नीम्बू 
नीम्बू को अपने शरीर पर रगड़कर आप शरीर की गंदगी दूर कर सकते है। नीम्बू का रस चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे में निखार आता है। इसके साथ साथ नीम्बू भी टैनिंग हटाने में मदद करता है। 
 
6. एलो वेरा %3A
एलो वेरा के गुण अनेक है। यह आपके शरीर को ठंडक देता है साथ साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करते है। ठंडा एलो वेरा जेल आपके चेहरे और शरीर को बहुत राहत देता है। 

Posted On:Monday, April 19, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.